TOP 10 CG News: जानिए CG की प्रमुख खबरें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
TOP 10 CG News

TOP 10 CG News:

1. अंकिता लोखंडे–विक्की जैन के परिवार पर GST रेड
छत्तीसगढ़ में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के परिवार से जुड़े ठिकानों पर GST की कार्रवाई हुई। बिलासपुर में 3 बड़े कोल कारोबारियों ने 27 करोड़ रुपये सरेंडर किए, जिनमें महावीर-फील और पारस कोल वाशरी शामिल हैं।

2. कोरबा ट्रिपल मर्डर से सनसनी
कोरबा में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया। पहले कबाड़ कारोबारी अशरफ की हत्या की गई, फिर “पैसा नहीं बरस रहा” कहकर 2 अन्य लोगों का भी गला घोंट दिया गया।

3. दीपका में खान सुरक्षा पखवाड़ा शुरू
कोरबा के दीपका क्षेत्र में खान सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। ‘सेफ्टी मैन’ नाटक के जरिए कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

4. पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का आरोप
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों ने विरोध किया। SP को ज्ञापन सौंपकर भर्ती में पारदर्शिता की मांग की गई।

5. अमित शाह बोले- नक्सलवाद अंतिम दौर में
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सली खत्म हो रहे हैं और 2030 तक बस्तर के सभी 7 जिलों को विकसित बनाया जाएगा।

6. शिक्षकों ने क्रमोन्नत वेतनमान की मांग रखी
सूरजपुर में शिक्षक फेडरेशन ने वेतन विसंगति दूर करने और क्रमोन्नत वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

7. भाजयुमो में आयु सीमा तय
भाजयुमो ने संगठन में आयु सीमा तय की है। अब 33 वर्ष तक के युवा ही मंडल और जिलाध्यक्ष बन सकेंगे।

8. 6 लाख से अधिक आय वालों के फर्जी BPL कार्ड रद्द
रायपुर में आयकर देने वालों के 10,361 फर्जी BPL राशन कार्ड रद्द किए गए। इनमें कई ऐसे लोग थे जिनकी आय 6 लाख रुपये से अधिक थी।

9. मेकाहारा में फॉरेंसिक लैब की शुरुआत
रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में नई फॉरेंसिक लैब शुरू हुई। अब जहर और नशे की जांच मिनटों में संभव होगी।

10. 751 आत्मानंद स्कूलों पर बजट कटौती का असर
राज्य के 751 आत्मानंद स्कूलों में फंड की कमी से बिजली बिल और सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 31 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना

Asian Games 2026 ट्रायल्स में उतरीं विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बढ़ी उम्मीदें

Asian Games 2026: भारतीय महिला कुश्ती की दिग्गज खिलाड़ी विनेश फोगाट शनिवार