,

Dhaar news: मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूरे: धार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की प्रेस वार्ता, विकास कार्यों की गिनाईं उपलब्धियां

रिपोर्ट: उपेंद्र कुमावत

Dhaar news: मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा धार जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से संवाद किया। इस दौरान धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि केवल दो वर्षों में भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश के विकास की दिशा और तस्वीर दोनों बदल दी हैं। उन्होंने धार जिले को मिली बड़ी सौगातों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा धार में देश के पहले पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क का भूमिपूजन किया जाना जिले के लिए गर्व का विषय है। करीब दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से दस हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आएगा और लगभग पचास हजार प्रत्यक्ष तथा डेढ़ लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रदेश में पीएम एक्सीलेंस कॉलेजों और मेडिकल कॉलेजों की संख्या में वृद्धि की गई है, जिससे उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धार जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आवास निर्माण कार्य पूर्ण किए गए हैं। इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों के उन्नयन कर उन्हें अधिक सक्षम बनाया गया है।

धार के धार्मिक और पर्यटन विकास पर बोलते हुए उन्होंने धारेश्वर मंदिर परिसर में प्रस्तावित ‘धारेश्वर लोक’ परियोजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से धार जिले को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाए जाने और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी सवाल किए गए। इस पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान एक अनुभवी और मजबूत नेता हैं, उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से सतर्कता स्वाभाविक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि जब तक आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक इस विषय पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है।

प्रेस वार्ता में सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं को लेकर भी सकारात्मक संदेश दिया गया, जिससे जिले के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई दी।

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…