Gwalior news: ग्वालियर व्यापार मेला क्षेत्र में पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Arvind Chouhan

Gwalior news: ग्वालियर शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब व्यापार मेला परिसर के अंदर एक पेड़ पर युवक की लाश लटकी हुई मिली। यह घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की है। सुबह जब कुछ लोग मेला परिसर की ओर पहुंचे तो उन्होंने पेड़ पर एक शव को फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार युवक की मौत करीब तीन दिन पहले होने की आशंका है, क्योंकि शव की स्थिति से यही प्रतीत हो रहा है। शव काफी हद तक खराब हो चुका था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की और व्यापार मेला परिसर में लगे सुरक्षा कर्मियों से भी जानकारी ली, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मामले की जांच जारी है।

Lakhanpur Bhagwat Dispute: लखनपुर में कथावाचक भुगतान विवाद पर बढ़ा बवाल

Lakhanpur Bhagwat Dispute: सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में इन दिनों

Rudrapur Shooting: रुड़की में झगड़े के दौरान फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Salman Malik Rudrapur Shooting: उत्तराखंड के रुड़की के अंबर तालाब

Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

Transformer Accident: राजस्थान के सीकर जिले के पटवारी का बास गांव में

Raipur Hospital Incident: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों की मौत

Raipur Hospital Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG 1. चैत्र नवरात्रि आज

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें. read also: Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों