,

Raipur: विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से नवा रायपुर में होगा शुरू, पहली बार रविवार को चलेगा सदन

raipur vidhan sabha

Report: Himanshu Patel

Raipur: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है, जो नवा रायपुर स्थित नए और भव्य विधानसभा भवन में आयोजित होगा। सत्र को लेकर आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों से विस्तृत चर्चा की।

डॉ. रमन सिंह ने बताया कि इस बार एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है—विधानसभा की कार्यवाही रविवार के दिन भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ के विधायी इतिहास को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है, क्योंकि राज्य गठन के बाद विधानसभा की प्रारंभिक बैठक 14 दिसंबर को ही आयोजित हुई थी। उस समय जशपुर हॉल में टेंट लगाकर पहली बैठक सम्पन्न हुई थी।

उन्होंने बताया कि बीते 25 वर्षों की इस यात्रा में विधानसभा ने 76 सत्र, 773 बैठकें पूरी की हैं और सदन कुल 3456 घंटे 19 मिनट तक चला है।


Raipur: इस बार का सत्र 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कुल 4 बैठकें होंगी।

628 प्रश्न प्राप्त हुए: 333 तारांकित, 295 अतारांकित
99.17% प्रश्न ऑनलाइन प्राप्त
48 ध्यानाकर्षण,
1 लोक महत्व का विषय,
9 अशासकीय संकल्प,
4 शून्यकाल,
77 याचिकाओं पर चर्चा होगी
16 दिसंबर को अनुपूरक मांगों पर चर्चा निर्धारित है।

अध्यक्ष ने कहा कि नया विधानसभा भवन राज्य की 25 साल की विधायी प्रगति का प्रतीक है और आगामी सत्र कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक बहस का अवसर प्रदान करेगा।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…