,

Indore: खाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, सुमित गजक और कुल्फी कारखाने पर हुई कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
The Fertilizer Department took major action in Indore. Action was taken against the Sumit Gajak and Kulfi factory.

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल

इंदौर: मिलावट के खिलाफ जिला प्रशासन ने फिर एक बार कारवाइयां शुरू कर दी है। शहर में दो से तीन स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य सामग्री के निर्माण स्थल को सील कर दिया गया है। साथ ही मौके पर बना रहे खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर भोपाल की प्रयोगशाला में जांच के लिए भी भेजे गए हैं। प्रशासन ने एक गजक और कुल्फी के कारखाने पर कार्रवाई कर उनको सील कर दिया है।

मिलावट और अनियमितताओं पर आगे सख्त कार्रवाई की तैयारी

खाद्य औषधि प्रशासन के द्वारा सुमित गजक और कुल्फी पर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि मौके पर मूंगफली के तेल और पाम तेल से गजक का निर्माण किया जा रहा था जब निर्माण को लेकर लाइसेंस मांगा गया तो लाइसेंस नहीं दिखाया गया। साथ ही जिस स्थान पर निर्माण हो रहा था वहां काफी गंदगी थी। इसके चलते मौके से खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए हैं तो वहीं खातीपुरा के निर्माण स्थल को भी सील कर दिया गया है। साथ ही गणभोग फ्रूट्स सहित मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट से भी खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए हैं। इन तमाम सैंपलों को भोपाल की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की बात कही गई है। पूरे मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा का कहना है कि आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लगातार कारवाइयां जिला प्रशासन की निगरानी में की जा रही है। फिलहाल मौका निरीक्षण किया गया है और कुछ सैंपल लिए गए हैं। लेब की जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी कार्रवाई होगी वह वैधानिक रूप से की जाएगी। साथ ही जो भी खाद्य सामग्री का निर्माण करते हैं वह पूर्ण रूप से लाइसेंस लेने के साथ ही साफ-सफाई का बेहतर ध्यान रखने की चेतावनी जारी की गई है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की