हरियाणा की 10 प्रमुख खबरें | 11 दिसंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
हरियाणा की 10 प्रमुख खबरें | 11 दिसंबर 2025

१. हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल का मामला हाईकोर्ट पहुंचा
सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। याचिका में सरकारी अस्पतालों को मेडिकल सुविधाओं की रीढ़ बताया गया है। आज इस मामले की सुनवाई होगी।

२. न्यू चंडीगढ़ में IND बनाम SA का टी-20 मैच
न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर के नाम पर स्टैंड बनाए जाएंगे। मैच को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।

३. सिरसा हनीट्रैप गिरोह की सरगना ने कबूले 6 शिकार
सिरसा में हनीट्रैप गिरोह की सरगना ने कबूल किया है कि उसने 6 लोगों को फंसाया। फौजी, प्रॉपर्टी डीलर और कारोबारी इसका शिकार बने। सोशल मीडिया के जरिए जाल बिछाया गया।

४. गुरुग्राम में अवैध विदेशी शराब की सप्लाई का खुलासा
गुरुग्राम के ठेकों तक समुद्री रास्ते से अवैध विदेशी शराब पहुंचाई जा रही थी। कस्टम ड्यूटी बचाने के लिए तस्करी की जा रही थी, जबकि यहां ठेके सबसे महंगे हैं।

५. महेंद्रगढ़ में किन्नरों के दो गुट आमने-सामने
महेंद्रगढ़ जिले में गद्दी को लेकर किन्नरों के दो गुट एक सप्ताह से आमने-सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों गुट एसपी से भी मिल चुके हैं।

६. NRI को ई-वोटिंग का हक देने की मांग लोकसभा में उठी
कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने लोकसभा में NRI को ई-वोटिंग का अधिकार देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम लागू होना चाहिए ताकि लोग कहीं से भी वोट डाल सकें।

७. करनाल में सड़क हादसे में दूल्हे के दादा की मौत
करनाल में बारातियों की 7 गाड़ियों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दूल्हे के दादा की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

८. मर्डर केस में 2 साल सजा काट आया निर्दोष युवक बरी
करनाल में DNA जांच के बाद खुलासा हुआ कि जिसे मर्डर केस में सजा हुई थी वह निर्दोष था। युवक ने पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर के आरोप लगाए हैं।

९. हरियाणा सरकार ने हड़ताली डॉक्टरों की 3 मांगें मानीं
सरकार ने SMO की सीधी भर्ती पर रोक लगाने समेत 3 मांगें मान ली हैं। हालांकि डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होगी या नहीं, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

१०. पलवल में धर्मांतरण प्रयास केस में पॉलीग्राफ टेस्ट होगा
पलवल में धर्मांतरण प्रयास केस में पुलिस आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी। एसपी ने कहा है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। 31 सदस्यीय कमेटी भी आरोपियों से मिलने पहुंची।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. प्रदेश में बढ़ा तापमान,

Bollywood: कपूर परिवार का एक और सदस्य फिल्मों में एंट्री के लिए तैयार, जानें कौन

Bollywood: हिंदी सिनेमा में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर से लेकर

Actor Randeep Hooda ने बेटी की पहली झलक शेयर कर बताया नाम

Actor Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने पिता बनने के एक

Sword Threat Incident: चिरमिरी में तलवार लहराता युवक गिरफ्तार, इलाके में फैली दहशत

Sword Threat Incident: एमसीबी/छत्तीसगढ़ के चिरमिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकता नगर गोदरीपारा

Heatwave Alert India: उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी की चेतावनी

Heatwave Alert India: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई

Thailand से डिपोर्ट हुआ वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, आज पहुंचेगा भारत

Thailand: भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात गैंगस्टर

Artemis 2 Mission: नासा का ऐतिहासिक चंद्र मिशन सफल, अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे

Artemis 2 Mission: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का Artemis 2 मिशन सफलतापूर्वक

US Iran Talks: ईरान को जे डी वैंस की चेतावनी, बातचीत से पहले बढ़ा तनाव

US Iran Talks: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वैंस ने शुक्रवार को

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. बच्ची के अपहरण के

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. प्रदेश में बढ़ा तापमान,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के