,

IPL 2026 ऑक्शन से पहले BCCI ने प्लेयर लिस्ट में जोड़े 9 नए नाम

- Advertisement -
Ad imageAd image
IPL 2026 ऑक्शन से पहले BCCI ने प्लेयर लिस्ट में जोड़े 9 नए नाम

IPL 2026 के ऑक्शन से पहले BCCI ने शॉर्टलिस्ट प्लेयर्स की सूची में बड़ा अपडेट किया है। ऑक्शन के लिए पहले 350 खिलाड़ियों को चुना गया था, अब इसमें 9 नए खिलाड़ी जोड़कर कुल संख्या 359 कर दी गई है। ऑक्शन 16 दिसंबर को आयोजित होगा।

नए खिलाड़ियों में शामिल बड़े नाम

IPL 2026 Auction में धमाका तय! 40 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़, सिर्फ  77 जगहें खाली, जानें किस कैटेगरी में कितने खिलाड़ी | Jansatta

नए खिलाड़ियों में त्रिपुरा के ऑलराउंडर मणिसंकर मुरासिंह और पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा शामिल हैं। इसके अलावा मलेशिया के विराटदीप सिंह को भी जगह मिली है, जो इस ऑक्शन में किसी एसोसिएट देश से शामिल होने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

अन्य नए खिलाड़ियों में हैदराबाद के चामा मिलिंद, कर्नाटक के के.एल. श्रीजित, साउथ अफ्रीका के इथन बॉश, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर क्रिस ग्रीन, उत्तराखंड के राहुल राज नमाला और झारखंड के विराट सिंह शामिल हैं।

बेस प्राइस और भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति

BCCI के मुताबिक, IPL 2026 ऑक्शन के लिए कुल 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। ऑक्शन में 77 स्लॉट्स के लिए मुकाबला होगा, जिनमें 31 विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व हैं। बेस प्राइस की बात करें तो अधिकतर नए खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये तय किए हैं। विदेशी खिलाड़ी इथन बॉश और क्रिस ग्रीन ने 75 लाख रुपये का बेस प्राइस रखा है।

2 करोड़ रुपये बेस प्राइस कैटेगरी में केवल दो भारतीय खिलाड़ी हैं – वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई, जिससे इस कैटेगरी में जमकर बोली लगने की संभावना है।

IPL 2026 ऑक्शन प्लेयर लिस्ट में नए खिलाड़ी और बेस प्राइस

  • मणिसंकर मुरासिंह – 30 लाख रुपये
  • स्वास्तिक चिकारा – 30 लाख रुपये
  • विराटदीप सिंह – 30 लाख रुपये
  • इथन बॉश – 75 लाख रुपये
  • क्रिस ग्रीन – 75 लाख रुपये
  • के.एल. श्रीजित – 30 लाख रुपये
  • विराट सिंह – 30 लाख रुपये
  • राहुल राज नमाला – 30 लाख रुपये
  • चामा मिलिंद – 30 लाख रुपये

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़