मजिस्ट्रेट चेकिंग में रसूख पर भारी पड़े नियम, 41 वाहनों से 72 हजार 800 रुपए वसूले

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मजिस्ट्रेट चेकिंग में रसूख पर भारी पड़े नियम, 41 वाहनों से 72 हजार 800 रुपए वसूले

मंगलवार शाम से रात तक गोला का मंदिर चौराहा पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों को ताक पर रखने वाले कई रसूखदारों का प्रभाव सड़कों पर ध्वस्त होता नजर आया। एक्स विधायक, उप सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीओ लिखी नेम प्लेट वाले वाहन पकड़ में आए। कई वाहनों पर हूटर लगे थे तो कई के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी।

रसूख दिखाया, नेताओं को लगाए फोन, फिर भरना पड़ा जुर्माना

जैसे ही रसूखदारों के वाहन पकड़े गए, पहले बहस हुई और फिर नेताओं को फोन लगाए गए। लेकिन जब पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया कि यह मजिस्ट्रेट चेकिंग है और यहां किसी का प्रभाव नहीं चलेगा, तो सभी को नियमों के तहत जुर्माना भरना पड़ा। इस चेकिंग में कुल 41 वाहनों को पकड़ा गया और 72 हजार 800 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

मुरैना के पूर्व विधायक सहित कई बड़े नाम पकड़े गए

चेकिंग के दौरान मुरैना के पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, एसडीओ, उप सभापति मर्यादित संस्था और सुप्रीम कोर्ट के वकील की कार भी पकड़ी गई। इन वाहनों पर काली फिल्म, हूटर और पुलिस लाइट लगी हुई थी। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक थार गाड़ियां भी पकड़ी गईं, जिन पर नियमों के खिलाफ काली फिल्म लगी थी।

न्यायिक अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

इस मजिस्ट्रेट चेकिंग में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत पांडेय, न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्षम नरूला, भूपेन्द्र सिंह कुशवाह, मीनाक्षी रावत और अमन सूलिया मौजूद रहे। पुलिस की ओर से डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान, निरीक्षक डॉ. केपीएस तोमर और गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेन्द्र शर्मा के साथ अन्य अधिकारी भी मौके पर तैनात रहे। गोला का मंदिर से गुजरने वाले हर वाहन की बारीकी से जांच की गई।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर