,

बलरामपुर: रामानुजगंज में अवैध साल लट्ठा तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक जप्त

- Advertisement -
Ad imageAd image
बलरामपुर: रामानुजगंज में अवैध साल लट्ठा तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक जप्त

Reporter: Sunil Kumar Thakur, Edit By: Mohit Jain

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र की टीम ने सोमवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध साल लट्ठा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। वन विभाग की टीम ने रिंग रोड क्षेत्र से साल लट्ठों से भरा एक संदिग्ध ट्रक जप्त किया है, जो लंबे समय से वहां खड़ा था।

वन परिक्षेत्राधिकारी निखिल सक्सेना को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संतोष कुमार गुप्ता गाड़ी गैरेज के पास एक ट्रक संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना की पुष्टि के बाद सर्किल और बीट रामानुजगंज की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और वाहन क्रमांक CG 15 AC 5057 की जांच की।

जांच के दौरान ट्रक में अवैध रूप से साल के लट्ठे लोड पाए गए। मौके पर ट्रक का चालक फरार मिला। इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक सहित 21 नग साल लट्ठे जप्त कर लिए।

मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(ड) व 52, छत्तीसगढ़ वन उपज एवं व्यापार (विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5(1) तथा छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम 2001 की धारा 41(3) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जप्ती की इस कार्रवाई के दौरान उप वनक्षेत्रपाल विजय सिंह, वनपाल दयाशंकर सिंह, श्रीमती सुसन्ना भगत, वनरक्षक राजनाथ सिंह और पिंटू मालाकार मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल