,

चालान से बचने के लिए हेलमेट पहनकर कार चलाते दिखे शिक्षक, आगरा पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

- Advertisement -
Ad imageAd image
चालान से बचने के लिए हेलमेट पहनकर कार चलाते दिखे शिक्षक, आगरा पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक ने चालान से बचने के लिए हेलमेट पहनकर कार चलाना शुरू कर दिया। शिक्षक का आरोप है कि उनकी कार के नंबर पर दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट चलाने का चालान काट दिया गया, जबकि उनके पास केवल कार है।

कार के नंबर पर कटा दोपहिया वाहन का चालान

यह अजीबोगरीब मामला जयपुर हाउस क्षेत्र स्थित सिरकी मंडी निवासी शिक्षक गुलशन केन से जुड़ा है। उनके पास स्कोडा फाबिया कार है, जिसका नंबर यूपी अस्सी एच एल तीन छह नौ दो है। 26 नवंबर को उनकी कार के नंबर पर एक चालान काटा गया, जिसमें उल्लंघन के रूप में लिखा था कि चालक दोपहिया वाहन बिना हेलमेट चला रहा था।

सोमवार को जब शिक्षक ने ऑनलाइन चालान की जानकारी देखी तो वे हैरान रह गए।

हेलमेट पहनकर कार चलाने का वीडियो हुआ वायरल

गलत चालान कटने के डर से गुलशन केन सोमवार दोपहर हेलमेट पहनकर अपनी कार चलाते हुए घर से निकले। कार की ड्राइविंग सीट पर हेलमेट लगाए शिक्षक को देखकर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शिक्षक ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

गुलशन केन ने कहा कि वे कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और 1100 रुपये का चालान कटने के बाद उन्हें मजबूरी में हेलमेट पहनकर कार चलानी पड़ी, ताकि दोबारा चालान न कट जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिक कानून मानने के अलावा और कर भी क्या सकता है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि आम लोगों की समस्याओं को भी गंभीरता से देखा जाना चाहिए।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र