Reporter: Lucky Bhondekar, Edit By: Mohit Jain
08 दिसंबर 2025 की सुबह नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। थाना बकर कट्टा अंतर्गत ग्राम कुम्ही में CPI (माओवादी) संगठन के 12 सक्रिय कैडरों ने पुलिस-प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वालों में CCM, DVCM, ACM और PM स्तर के सदस्य शामिल हैं। इनमें से कई पर गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल होने के आरोप रहे हैं।

सरेंडर करने वालों के नाम व बरामद हथियार
रामधेर मज्जी (CCM) – AK-47
चंदू उसेंडी (DVCM) – 30 कार्बन
ललिता (DVCM) – बिना हथियार
जानकी (DVCM) – इंसास
प्रेम (DVCM) – AK-47
रामसिंह दादा (ACM) – 303 राइफल
सुकेश पोट्टम (ACM) – AK-47
लक्ष्मी (PM) – इंसास
शीला (PM) – इंसास
सागर (PM) – SLR
कविता (PM) – 303 राइफल
योगिता (PM) – बिना हथियार
प्रशासन ने बताया कि नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में वापस आने का निर्णय लिया है। सभी को शासन की पुनर्वास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। सरेंडर के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा है। यह आत्मसमर्पण क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।





