100 साल पुराने ईयररिंग्स ने बढ़ाया नीता अंबानी के रॉयल लुक का आकर्षण, सादगी ने जीते दिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुंबई: आयोजित स्वदेश इवेंट में नीता अंबानी का पारंपरिक और शाही अंदाज देखने लायक था। रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर-चेयरपर्सन ने इस खास कार्यक्रम में भारतीय कारीगरों को सम्मान देने के लिए एक सुंदर गैदरिंग होस्ट की, जहां उनके रॉयल लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया।

पीकॉक ब्लू बनारसी साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत
नीता अंबानी ने स्वदेश की पीकॉक-ब्लू बनारसी साड़ी पहनी, जिसे कधुआ बुनाई की पुरातन तकनीक से बनाया गया है। साड़ी में मीनाकारी से निर्मित बारीक मोर की आकृतियाँ थीं, जो इसकी खासियत को और बढ़ा रही थीं। उन्होंने इस साड़ी के साथ मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया ब्लाउज पहना, जिसमें पोल्की बॉर्डर और देवी-देवताओं की प्रतीकात्मक कलाकृति वाले बटन लगे थे।

100 साल पुरानी ज्वेलरी ने लुक को बनाया अनोखा
नीता अंबानी के लुक की सबसे बड़ी खासियत थी उनकी एंटीक ज्वेलरी। उन्होंने 100 साल से भी अधिक पुराने कुंदन-पोल्की ईयररिंग्स पहने, जिनकी विरासत और खूबसूरती ने सभी का ध्यान खींच लिया। साथ ही स्वदेश की हैंडमेड जड़ाऊ बर्ड रिंग और अपनी मां की कलेक्शन का पारंपरिक हाथ फूल भी उन्होंने कैरी किया।

सादगीभरा मेकअप और क्लासिक स्टाइल
उन्होंने क्लाउडी स्किन फिनिश, पिंक ब्लश और हल्की पिंक लिपस्टिक के साथ बेहद संतुलित और खूबसूरत मेकअप किया। माथे पर छोटी सी लाल बिंदी उनके पूरे लुक को और निखार गई।

इवेंट में शामिल हुए कई सितारे
इस विशेष शाम में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सोनम कपूर, अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर जैसे कई बड़े नाम भी शामिल हुए। स्वदेश की इस पहल का उद्देश्य भारतीय कला, कारीगरी और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देना था। नीता अंबानी ने अपने शालीन और परंपरागत अंदाज से न केवल कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, बल्कि भारत की सदियों पुरानी कला को सम्मान देने का संदेश भी दिया।

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे