राजकीय रात्रिभोज में पुतिन का स्वागत: भारतीय स्वादों की अनोखी थाली ने जीता दिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में गुरुवार रात एक भव्य शाकाहारी राजकीय रात्रिभोज आयोजित किया गया। इस विशेष डिनर में भारत की विविध पाक परंपराओं को थाली के रूप में सजाकर पेश किया गया। शुरुआत दक्षिण भारतीय स्वाद मुरुंगेलाई चारू (रसम आधारित सूप) से हुई, जबकि पूरे कार्यक्रम में नौसेना बैंड ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ रूसी धुनों का संगम प्रस्तुत किया।

थाली में कश्मीरी और पहाड़ी व्यंजनों की झलक
रात्रिभोज में परोसे गए प्रमुख व्यंजनों में कश्मीरी गुच्ची से तैयार दून चेतिन (मशरूम और अखरोट आधारित व्यंजन), अचारी बैंगन और पीली दाल तड़का शामिल थे। इन व्यंजनों में भारत की क्षेत्रीय विविधता और पारंपरिक स्वाद को प्रमुखता दी गई।

मिठाइयों में देशभर के स्वाद
डिनर के मीठे हिस्से में गुड़ संदेश, बादाम का हलवा, केसर-पिस्ता कुल्फी, ताजे फल और मुरुक्कू जैसे पारंपरिक स्नैक्स का चयन किया गया। पुतिन को अनार, संतरा, गाजर और अदरक से बने ताजे जूस भी परोसे गए।

मुख्य पकवान और भारतीय रोटियां
मुख्य कोर्स में सूखे मेवों और केसर के स्वाद वाला पुलाव, करी, लच्छा पराठा और मगज नान जैसी रोटियां शामिल थीं। दिल्ली की सर्दी को देखते हुए समापन गर्म बादाम के हलवे से किया गया, जो मेहमानों को गर्माहट देने वाला था।

संगीत से सजा राजकीय भोज
नौसेना के बैंड और शास्त्रीय कलाकारों ने सरोद, सारंगी और तबला जैसे वाद्ययंत्रों पर देशी-विदेशी धुनों का अद्भुत मिश्रण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्योत्र इलिच त्चैकोव्स्की की ‘नटक्रैकर सुइट’ भी बजाई गई।
बैंड ने शाहरुख खान की फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी के एक गीत की धुन बजाकर माहौल को और जीवंत बना दिया। यह रात्रिभोज पुतिन के भारत दौरे का अंतिम कार्यक्रम रहा, जिसके बाद वे शुक्रवार को मॉस्को के लिए रवाना हो गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मौसम का बदला मिजाज

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने