ग्वालियर में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्वालियर में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग

ग्वालियर के आनंद नगर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में गुरुवार रात करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही गोदाम में रखा लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान-टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य उपकरण-धू-धू कर जलने लगा। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

20 फीट तक उठीं लपटें, दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां जुटीं
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग की लपटें 20 फीट तक पहुंच चुकी थीं। दमकल कर्मी लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग इतनी तेज थी कि टीमों को गोदाम का शटर और दीवार तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन भी बुलानी पड़ी ताकि अंदर तक पहुंचकर आग बुझाई जा सके।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग का अंदेशा
दमकल विभाग का प्राथमिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। फायर ब्रिगेड अधिकारी अतिबल सिंह यादव के अनुसार कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां तुरंत रवाना की गईं और जरूरत पड़ने पर दो अतिरिक्त गाड़ियां भी भेजी गईं। टीमें लगातार आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर