,

लखीमपुर खीरी में तालाब से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

Body of a youth recovered from a pond in Lakhimpur Kheri, suspicion of murder creates sensation in the area

REPORT- VIKAS GUPTA

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब नौरंगाबाद कब्रिस्तान के पास स्थित तालाब में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान मोनिश अली के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता था। परिवारजन और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रहे थे।

शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थितियों की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने मोनिश की हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

परिजनों के अनुसार, मोनिश किसी भी तरह की परेशानी में नहीं था, इसलिए उसकी अचानक हुई मौत को वे संदिग्ध मान रहे हैं। मृतक की बहन ने कहा कि उनका परिवार न्याय चाहता है और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को स्पष्ट किया जा सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस घटना से स्थानीय क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…