,

यामी गौतम ने पेड प्रमोशन पर जताई नाराजगी, कहा रचनात्मकता को हो रहा नुकसान

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

पेड प्रमोशन की बढ़ती प्रवृत्ति पर अभिनेत्री यामी गौतम ने खुलकर नाराजगी जताई है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हक’ से सराहना पाने वाली यामी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट साझा कर बताया कि किस तरह यह चलन रचनात्मकता को नुकसान पहुंचा रहा है और फिल्म उद्योग के माहौल को नकारात्मक दिशा में ले जा रहा है। यामी की इस बेबाक राय को अभिनेता ऋतिक रोशन का भी पूरा समर्थन मिला है।

यामी गौतम ने क्या कहा?

यामी ने अपने पोस्ट में लिखा कि लंबे समय से वे इस मुद्दे को उठाना चाहती थीं। उनके अनुसार,

  • फिल्मों के प्रमोशन के नाम पर पैसे लेकर सकारात्मक रिपोर्टिंग करने और न देने पर नकारात्मक बातें लिखने की जो प्रथा चल पड़ी है, वह किसी “जबरन वसूली” से कम नहीं है।
  • उन्होंने कहा कि यह संस्कृति धीरे-धीरे उद्योग की सेहत को खराब कर रही है और भविष्य में इसके गंभीर दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं।
  • यामी के मुताबिक, कई बार फिल्म रिलीज होने से पहले ही नकारात्मक लेख और समीक्षाएं लिख दी जाती हैं, जब तक कि फिल्म निर्माता प्रमोशन के नाम पर पैसे न दें।
  • उन्होंने फिल्म जगत के निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों से आग्रह किया कि वे इस गलत प्रथा को खत्म करने के लिए एकजुट हों।

यामी ने आगे कहा कि वे यह अपील केवल एक कलाकार के रूप में नहीं बल्कि एक “ईमानदार फिल्मकार की पत्नी” के तौर पर कर रही हैं, जिसने अपनी मेहनत और लगन से फिल्म को आकार दिया है।

ऋतिक रोशन ने दी प्रतिक्रिया

यामी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा कि इस चलन से सबसे ज्यादा नुकसान पत्रकारिता की असली आवाज को होता है।

  • ऋतिक ने कहा कि पत्रकारों की वास्तविक राय—चाहे वह सराहना हो या आलोचना—फिल्मकारों के विकास में मदद करती है, लेकिन पेड़ प्रमोशन की वजह से उनकी अभिव्यक्ति की आज़ादी कहीं खोती जा रही है।
  • उन्होंने कहा कि जब सच्ची प्रतिक्रिया ही खत्म हो जाएगी तो कलाकार और पत्रकार दोनों ही अपने काम में संतुष्टि महसूस नहीं कर पाएंगे।
  • यामी और ऋतिक दोनों का मानना है कि उद्योग को इस ‘नए सामान्य’ बन चुकी गलत परंपरा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए ताकि भारतीय सिनेमा का माहौल स्वस्थ और रचनात्मक बना रहे।

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के