,

नर्मदा नदी में वैध–अवैध नौकाओं का सर्वे अंतिम चरण में, अवैध नौकाओं पर होगी सख्त कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image

संवाददाता – ललित दुबे

ओंकारेश्वर: वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नर्मदा नदी में संचालित सभी नौकाओं का विस्तृत सर्वे अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस संबंध में सहायक कलेक्टर एवं नगर परिषद सीएमओ आईएएस डॉ. सुशीर श्रीकृष्ण श्रीराम ने हमारे संवाददाता से बातचीत में बताया कि हाल ही में कलेक्टर और नाविक संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि नर्मदा नदी में चल रही सभी वैध व अवैध नौकाओं का चरणबद्ध सर्वे किया जाए।

पहले चरण में तीन दिन पूर्व 203 नौकाओं का सत्यापन किया गया था।
दूसरे चरण में मंगलवार को 42 अतिरिक्त नौकाओं का सत्यापन पूरा किया गया है।
अब प्रशासन जल्द ही तीसरे और अंतिम सर्वे की प्रक्रिया शुरू करेगा।

अंतिम सर्वे के बाद सभी वैध नौकाओं पर लाइसेंस नंबर, मोबाइल नंबर और संचालक का नाम वेल्डिंग के माध्यम से स्थायी रूप से अंकित किया जाएगा, ताकि भविष्य में पहचान और वैधता की पुष्टि आसानी से की जा सके।

इसी दौरान मंगलवार को मालवाहक नावों को नर्मदा नदी से बाहर किया गया, ताकि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सर्वे के बाद अवैध नौकाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर नौका संचालन पर रोक भी लग सकती है।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार