,

लोकसभा में SIR पर विपक्ष का दूसरे दिन भी हंगामा: ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ के लगाए नारे, कार्यवाही बार-बार स्थगित

opposition-protest-sir-lok-sabha-hangama-2025

by: vijay nandan

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी SIR मुद्दे पर विपक्ष का विरोध तेज़ रहा। लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कई सांसद वेल तक पहुंच गए, जबकि स्पीकर ने प्रश्नकाल जारी रखने की कोशिश की। लगभग 20 मिनट तक विपक्ष ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ के नारे लगाता रहा। बढ़ते हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे और फिर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

उधर, राज्यसभा में भी विपक्षी दल लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं। विपक्ष की मांग है कि सरकार SIR पर तत्काल चर्चा करे। सुबह 10:30 बजे विपक्षी दलों ने संसद परिसर के मकर द्वार के सामने प्रदर्शन किया, जो लगातार दूसरे दिन आयोजित किया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए विरोध ज़रूरी है। उनका आरोप है कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा से बच रही है और विपक्षी सदस्यों को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा। खड़गे ने कहा—“हम SIR मामले को गंभीरता से उठाना चाहते हैं, लेकिन चर्चा की अनुमति नहीं दी गई। सरकार लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही है।”

सरकार का रुख

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में स्पष्ट किया कि सरकार SIR और चुनावी सुधारों पर खुली चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष समयसीमा न थोपे। सूत्रों के अनुसार, विपक्ष ने सुझाव दिया है कि यदि SIR शब्द विवादास्पद है, तो सरकार इलेक्टोरल रिफॉर्म जैसे किसी वैकल्पिक नाम से इस विषय को कार्यसूची में शामिल कर सकती है। इस प्रस्ताव पर सरकार बिज़नेस एडवाइजरी कमेटी में विचार रख सकती है।

वंदे मातरम् पर 10 घंटे की चर्चा का प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार सदन में 10 घंटे की विशेष चर्चा आयोजित कर सकती है, जो संभवतः गुरुवार और शुक्रवार को होगी। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। 30 सितंबर को राज्यसभा बिज़नेस एडवाइजरी कमेटी में इस विषय पर चर्चा कराने का सुझाव दिया गया था, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अफवाहों, आरोपों और चुनावी सुधार की बहस के बीच संसद का माहौल लगातार गर्म है। विपक्ष का कहना है कि उसे बोलने से रोका जा रहा है, वहीं सरकार दलील दे रही है कि विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है। आगामी दिनों में इस गतिरोध का समाधान कितना होगा, संसद की कार्यवाही इसका संकेत देगी।

Bhopal: कस्तूरबा स्कूल में कल सजेगा यादों का संसार, गुरुजनों का भी होगा सम्मान

Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक…

Madhupur Nagar Parishad: प्रदीप दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नपा कर्मियों ने थाने का किया घेराव

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Nagar Parishad मधुपुर नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक…

Shubman Gill ने 223 रन की ऐतिहासिक पारी से रचा इतिहास, धोनी का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के…

Afghanistan के हिंदूकुश में सुबह-सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप, 10 KM गहराई में था केंद्र

Afghanistan: अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके…

UNHRC में फिर आमने-सामने India Pakistan, कश्मीर पर पाकिस्तानी दावे के बाद भारत का कड़ा जवाब

India Pakistan Relation: जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 63वें सत्र…

Russia सेना में भर्ती को लेकर भारत की फिर चेतावनी, विदेश में नौकरी के ऑफर से रहें सावधान

Russia: भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को रूसी सशस्त्र बलों में शामिल…

Bhopal: कस्तूरबा स्कूल में कल सजेगा यादों का संसार, गुरुजनों का भी होगा सम्मान

Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. रिटायर्ड IAS की घर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…