,

उज्जैन: प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने नदी में छलांग लगाई, 7 घंटे बाद मिली लाश

BY: Yoganand Shrivastva

उज्जैन: पास पीरझलार क्षेत्र में रविवार को एक युवक और युवती ने साथ में चामला नदी में कूदकर आत्महत्या कर दी। पुलिस ने स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से खोज अभियान चलाया, जिसमें करीब 7 घंटे बाद दोनों के शव बरामद किए गए।

घटना का विवरण
यह हादसा उज्जैन शहर से लगभग 70 किमी दूर बड़नगर के ग्राम पीरझलार के केसूर रोड पर हुआ। शाम करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बरगोदा नातू निवासी वारिस, पिता इस्लामुद्दीन, एक युवती के साथ नदी में कूद गया है। इसके बाद बड़नगर पुलिस ने स्थानीय तैराकों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हालांकि, रात तक युवती की पहचान नहीं हो पाई थी।

शव बरामद
रात लगभग 12 बजे स्थानीय निवासी कपिल मोरवाल की टीम ने पहले युवती का शव निकाल लिया। इसके कुछ देर बाद युवक का शव भी बरामद किया गया। जांच में पता चला कि युवती आदिवासी समाज की थांदला निवासी काली थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी आत्महत्या प्रतीत होती है।

युवती की पारिवारिक स्थिति
बड़नगर टीआई अशोक पाटीदार के अनुसार, युवती काली के पिता का निधन हो चुका था और उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद काली अपने मामा के पास रहती थी, लेकिन मामा ने भी उसे अकेला छोड़ दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

युवक ने छलांग से पहले क्या किया
नदी में कूदने से पहले वारिस ने अपने चाचा को फोन कर कहा था कि वह मोबाइल और बाइक पुल पर छोड़ रहा है, जिन्हें बाद में ले जाया जाए। मौके पर पहुंचने पर बाइक के पास एक जोड़ी लेडीज चप्पल भी मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक और युवती ने साथ में नदी में छलांग लगाई।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…