,

कलयुगी पति ने घरेलू विवाद में सवतेली पत्नी की लाठी-डंडे से हत्या, शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम

Report: Praveen patel

सोनभद्र: जिले के बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव स्थित बघमडवा टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू कलह के चलते एक पति ने अपनी ही सवतेली पत्नी को बेरहमी से लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

नशे में धुत husband ने की बेरहमी से पिटाई

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति नशे की हालत में घर पहुंचा और बात-बात पर विवाद करने लगा। घरेलू झगड़े के बीच बात इतनी बढ़ गई कि उसने पत्नी पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

गांववालों की सूचना पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…