Mohit Jain
चुनाव आयोग ने बड़ी राहत देते हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब नागरिक 11 दिसंबर 2025 तक अपना SIR फॉर्म भर सकते हैं। पहले इस फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 4 दिसंबर तय की गई थी, लेकिन अब इसे 7 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।
12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जारी है SIR अभियान
इस समय देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR प्रक्रिया चल रही है। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर नागरिकों से फॉर्म भरवा रहे हैं, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट किया जा सके।
The Election Commission of India has announced a revised Schedule, extending the relevant dates by one week for the ongoing Special Intensive Revision (SIR) of Electoral Rolls in 12 States/UTs, with 01.01.2026 as the qualifying date. pic.twitter.com/sJB7nHH7A6
— ANI (@ANI) November 30, 2025
क्यों हो रहा है SIR?
SIR यानी विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में नया नाम जोड़ना, दस्तावेज़ अपडेट करना और गलतियों को सुधारना है, ताकि चुनाव से पहले मतदाताओं की सूची पूरी तरह सही हो।
अंतिम तारीख बढ़ने से अब नागरिकों को फॉर्म भरने के लिए अधिक समय मिल गया है।





