रायपुर में ऑल इंडिया DG-IG कॉन्फ्रेंस का अंतिम दिन,गृहमंत्री अमित शाह योगा सेशन में शामिल होकर करेंगे दिन की शुरुआत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
रायपुर में ऑल इंडिया DG-IG कॉन्फ्रेंस का अंतिम दिन,गृहमंत्री अमित शाह योगा सेशन में शामिल होकर करेंगे दिन की शुरुआत

Reporter: Himanshu Patel, Edit By: Mohit Jain

रायपुर में जारी ऑल इंडिया डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस आज अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर गया है। तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों महत्वपूर्ण सत्रों में हिस्सा लेंगे।

अमित शाह योगा से शुरू करेंगे दिन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह साढ़े 7 बजे IIM रायपुर पहुंचेंगे और योगा सेशन में शामिल होकर दिन की शुरुआत करेंगे।

पीएम मोदी सुबह 8:35 से 8:40 बजे के बीच पहुंचेंगे
प्रधानमंत्री मोदी IIM पहुंचकर डेलीगेट्स और इनवाइटीज़ के साथ समूह फोटो में शामिल होंगे। इसके बाद 8:50 से 9:50 बजे तक ब्रेकफास्ट सत्र होगा।

10 बजे से शुरू होगा पहला सत्र
आज की बैठक दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से 11 बजे तक चलेगा। इसमें पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग और उससे जुड़ी नई चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा होगी।

पिछले दो दिनों में हुईं बड़ी चर्चाएं

  • पहले दिन आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद और ड्रग्स तस्करी पर लंबी चर्चा हुई।
  • दूसरे दिन विदेशी फंडिंग और देशविरोधी तत्वों द्वारा फंडिंग नेटवर्क पर नकेल कसने की रणनीति पर विचार हुआ।
  • नक्सल प्रभावित राज्यों के DGP ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
  • जियो-पॉलिटिकल हालात, विदेशी दखल और काउंटर स्ट्रैटेजी पर भी मंथन हुआ।
  • ईडी, RAW, IB और अन्य इंटेलिजेंस एजेंसियों ने विस्तृत प्रेजेंटेशन दिए।

12 घंटे से अधिक चली मैराथन मीटिंग
कल सुबह 8 बजे शुरू हुई बैठक देर रात तक जारी रही और 12 घंटे से भी अधिक समय तक चली।

आज फॉरेंसिक साइंस, AI और स्मार्ट पुलिसिंग पर फोकस
अंतिम दिन पुलिसिंग में टेक्नोलॉजी, फॉरेंसिक साइंस और स्मार्ट सिस्टम को अपनाने पर विस्तार से चर्चा होगी।

आज ही होगा कॉन्फ्रेंस का समापन
दोपहर में दूसरे सत्र के बाद प्रधानमंत्री मोदी कॉन्फ्रेंस का समापन करेंगे। शाम 4 बजे पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Sakti Plant Accident: सक्ति हादसे पर सियासत तेज, PCC चीफ दीपक बैज घटनास्थल के लिए रवाना

Sakti Plant Accident: रायपुर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सक्ती के

Jagadhri: बुलेट के चालान पर बवाल, पुलिस से भिड़ा परिवार

Report by: Rajeev mehta Jagadhri: हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी क्षेत्र

Police Suspension Case: गरियाबंद में SI पर गिरी गाज, पैसे के लेनदेन के वायरल ऑडियो के बाद निलंबित

Police Suspension Case: गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते

Amarkantak IGNTU अमरकंटक: हॉस्टल के खाने में निकले कीड़े, छात्राओं ने रात भर किया जोरदार प्रदर्शन

Report: Punit sen Amarkantak इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) एक बार

Fire Incident Raipur: रायपुर के फाफाडीह टिंबर मार्केट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Fire Incident Raipur: रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फाफाडीह टिंबर

Peddi: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज टली, मेकर्स बोले- बेहतर अनुभव के लिए लिया फैसला

Peddi: राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों में काफी

Trump China Visit: बीजिंग दौरे से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- चीन खुश, होर्मुज खुला रहेगा

Trump China Visit: डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रस्तावित बीजिंग यात्रा से पहले

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. पावर प्लांट हादसा: 20

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 16 जिलों में लू

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 16 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने