आज का राशिफल: 30 नवंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल: 30 नवंबर 2025

मेष

आज आपका दिन लंबे समय बाद सफलता लेकर आएगा। किसी भी तरह के लेनदेन में आंख बंदकर भरोसा न करें। व्यापार में नई दिशा मिलेगी और साझेदारी लाभदायक साबित होगी। मित्र की सहायता के लिए आगे आ सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है। आप किसी धार्मिक आयोजन में भी शामिल हो सकते हैं।

वृष

आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। आसपास मौजूद शत्रुओं से सावधान रहें। छोटे लाभ के अवसरों को न छोड़ें। किसी पुराने निर्णय पर पछतावा हो सकता है। यदि कोई शारीरिक समस्या लंबे समय से चल रही थी, तो वह बढ़ सकती है। संयम बनाए रखें।

मिथुन

आज वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। यदि कोई विवाद था तो वह समाप्त होगा। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। विदेश में शिक्षा चाहने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। माता–पिता के आशीर्वाद से रुका कार्य पूरा होगा।

कर्क

आज दिन सामान्य रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। मधुर वाणी के कारण सम्मान मिलेगा और राजनीति में पहचान बढ़ सकती है। मन की कोई इच्छा पूरी होगी। आप भलाई सोचेंगे, पर कुछ लोग इसे गलत समझ सकते हैं।

सिंह

आज बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अच्छा आर्थिक लाभ होगा। संतान को नई नौकरी मिलने की संभावना है। अविवाहित लोगों को उचित जीवनसाथी का संकेत मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद समाप्त होगा। शारीरिक समस्या को अनदेखा न करें।

कन्या

आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। बड़े बुजुर्ग मार्गदर्शन दे सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा हटेगी। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। किसी सहयोगी की बात आपको सच लग सकती है। माता–पिता आपके साथ खड़े रहेंगे।


तुला

आज पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लिए गए किसी निर्णय पर पछतावा हो सकता है। मौज–मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको कामों की पहले से योजना बनानी चाहिए। दूसरों पर निर्भर रहने से समस्या बढ़ सकती है। पुराना लेनदेन निपट जाएगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

आज घर–मकान खरीदने का योग है। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। विरोधियों की बातों में आने से बचें। व्यापार में अच्छा लाभ होगा और रुकी योजनाएँ फिर शुरू होंगी। हर काम में सफलता मिलेगी, परंतु भाई–बहनों से कहासुनी की संभावना है।

धनु

आज महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने का दिन है। काम को लेकर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक मामलों पर बातचीत होगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मकर

आज लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। पदोन्नति की चर्चा आगे बढ़ सकती है। संतान के मनमौजी व्यवहार से आर्थिक समस्या हो सकती है। किसी पुराने निर्णय पर पछतावा हो सकता है।

कुंभ

आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। बाहर घूमने की योजना बन सकती है। पुराना लेनदेन निपटेगा। व्यवसाय के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। किसी मन की इच्छा को लेकर पिता से बातचीत करेंगे। संतान से कहासुनी की संभावना है।

मीन

आज का दिन अनुकूल रहेगा। मन में कुछ नया करने की इच्छा बढ़ेगी। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। कार्यक्षेत्र में नई पहचान बनेगी, पर उतनी मजबूत नहीं जितनी आप चाहते हैं। दूसरों के मामलों में बोलने से बचें। अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज

Bhopal: सुखी-सेवनिया स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, पटरी से उतरे डिब्बे

Bhopal : राजधानी के पास स्थित सुखी-सेवनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को

Bhagalpur में ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़, 2 महिला आरोपी गिरफ्तार

Report by: Sanjeev Sharma Bhagalpur: भागलपुर से बड़ी खबर है। रेल पुलिस

Durg में अफीम खेती का मामला, प्रशासन ने शुरू की जांच

Report by: Vishnu Gautam Durg: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में मक्के

Bokaro में ऑटो को हाईवा ने मारी टक्कर, 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो के चिराचास थाना क्षेत्र में नेशनल

IPL 2026: 19वें सीजन के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा आगाज

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का इंतजार कर रहे