,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: सादगी, संस्कार और संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: सादगी, संस्कार और संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल

पंडित मुस्तफ़ा आरिफ
आध्यात्मिक रचनाकार मुंबई

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जब पद की शपथ लेने जा रहे थे, तब उन्हें भारत के सबसे अधिक शिक्षित मुख्यमंत्रियों में गिना गया। समय-समय पर उन्होंने अपनी विद्वता, समझदारी और दूरदर्शिता को विभिन्न अवसरों पर साबित भी किया है। उनके निर्णय और कार्यशैली कई बार भागवद गीता में बताए गए श्रीकृष्ण के उपदेशों की याद दिलाते हैं।

सामूहिक विवाह में शामिल होकर पेश की अद्भुत मिसाल
हाल ही में मुख्यमंत्री ने अपने पुत्र डॉ. अभिमन्यु के विवाह को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल कर 21 अन्य जोड़ों के साथ संपन्न करवाया। यह निर्णय देश के सक्षम और धनाढ्य नेताओं के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण बनकर सामने आया है। यदि समाज के प्रभावशाली लोग इस पहल का अनुसरण करें, तो गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह के भारी खर्च और दहेज जैसी कुरीतियों से बड़ी राहत मिल सकती है।

गीता जयंती और अध्याय पाठ से सांस्कृतिक चेतना का विस्तार
डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में 1 दिसंबर को गीता जयंती को सांस्कृतिक गौरव के साथ मनाने की पहल की है। वहीं 30 नवंबर को पूरे प्रदेश में गीता के 15वें अध्याय के पाठ का आयोजन कर उन्होंने समाज को आध्यात्मिकता, एकता और कर्मयोग की दिशा में एक सार्थक संदेश दिया है।

नेतृत्व में सरलता और आध्यात्मिकता का समन्वय
डॉ. मोहन यादव का व्यक्तित्व सहजता, सरलता, सज्जनता और भक्ति-भाव से निर्मित है। स्वयं एक अवसर पर उन्होंने फोन पर पूछा कि सरकार कैसी चल रही है। उत्तर में उन्हें यही बताया गया कि उनकी सादगी, संवेदनशीलता और भक्तिभाव ही शासन को सार्थक दिशा दे रहे हैं। यही गुण एक आदर्श और सफल नेतृत्व की पहचान होते हैं-और यही श्रीकृष्ण का संदेश भी है।

कुल मिलाकर, डॉ. मोहन यादव का नेतृत्व, व्यक्तित्व और शासन शैली एक अविस्मरणीय छाप छोड़ रही है, जो समाज को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करती है।

Gorakhpur : जमीन कब्जाने के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

Gorakhpur : जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…