,

आज का राशिफल 29 नवंबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
आज का राशिफल 29 नवंबर 2025

१. मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्य समय पर पूरे होंगे। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। संतान की संगति पर ध्यान दें। किसी सहयोगी के साथ चल रहा विवाद समाप्त होगा। सरकारी तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

२. वृष राशि
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, परंतु आप धैर्य से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। किसी यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सहायक रहेगा। सेहत को हल्के में न लें। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी और पदोन्नति के संकेत मिलेंगे।

३. मिथुन राशि
नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। घर का माहौल अनुकूल रहेगा। किसी की बातों पर तुरंत विश्वास न करें। परिवार में विवाह से जुड़ी समस्या दूर होगी। वाहन संबंधी परेशानी हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

४. कर्क राशि
कठिन स्थिति में धैर्य जरूरी होगा। कामकाज में रुकावटें आएंगी, पर आप उन्हें संभाल लेंगे। पिताजी की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। भाई बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर मतभेद संभव है। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का अवसर मिलेगा।

५. सिंह राशि
आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। परिवार में शुभ कार्यक्रम हो सकता है। यात्रा की संभावना है। सरकारी लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। किसी व्यक्तिगत बात को किसी से साझा न करें।

६. कन्या राशि
धन में वृद्धि होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा निभाएंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की संभावना है। स्वास्थ्य में हल्की थकान रह सकती है। व्यापारिक योजनाओं पर चर्चा लाभदायक होगी। संपत्ति खरीदने के लिए प्रयास बढ़ेंगे।

७. तुला राशि
धैर्य और संयम से काम लें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यस्थल पर टीम के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। किसी भी निर्णय में जल्दबाज़ी न करें। जोखिम लेने से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए शुभ रहेगा।

८. वृश्चिक राशि
मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन संबंधी योजनाओं पर ध्यान दें। नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर स्थिति अनुकूल रहेगी। किसी अजनबी से सावधान रहें।

९. धनु राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। पारिवारिक मामलों को शांतिपूर्वक सुलझाएँ। अतिथि आगमन से घर में खुशहाली बढ़ेगी। पुराना लेनदेन समाप्त होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।

१०. मकर राशि
पार्टनरशिप में लाभ होगा। खर्च जरूरत के अनुसार करें। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। लंबित कार्य पूरे होंगे। व्यापार में पुराना निवेश लाभ देगा।

११. कुंभ राशि
सेहत में हल्की परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव रहेगा। कामकाज में परिवर्तन करना लाभदायक रहेगा। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। प्रेम जीवन की समस्याएँ कम होंगी।

१२. मीन राशि
दिन अनुकूल रहेगा। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी।

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर