झीरमघाटी हमले का मास्टरमाइंड नक्सली ‘चैतु’ ने किया आत्मसमर्पण, बस्तर पुलिस का बड़ा एक्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
maoist-chaitu-surrenders-bastar

Reporter: मनोज जंगम

बस्तर/जगदलपुर: बस्तर में नक्सल मोर्चे पर सरकार को बड़ी सफलता मिली है। 2013 के झीरमघाटी नक्सली हमले का मास्टरमाइंड चैतु उर्फ़ श्याम दादा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। चैतु ने आज बस्तर आईजी पी. सुंदरराज और बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के समक्ष सरेंडर कर दिया, उसके साथ 10 अन्य सक्रिय नक्सलियों ने भी हथियार डाल दिए।

झीरमघाटी हमला: सबसे भीषण नक्सली वारदात

साल 2013 में दरभा घाटी क्षेत्र में हुए हमले में कांग्रेस के 30 से अधिक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शहीद हो गए थे।
इस हमले में नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा और वीसी शुक्ला जैसे बड़े नेताओं की हत्या होती है। चैतु को इसी हमले का मुख्य ऑपरेशनल मास्टरमाइंड माना जाता रहा है।

बस्तर पुलिस का आधिकारिक खुलासा

सरेंडर के बाद बस्तर आईजी पी. सुंदरराज और एसपी शलभ कुमार सिन्हा संयुक्त रूप से नक्सली सरेंडर की पुष्टि की है। दोनों अधिकारी बताते हैं कि चैतु लंबे समय से संगठन छोड़ने की तैयारी कर रहा था और सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में था।

नक्सल संगठन में ‘चैतु’ की भूमिका
दरभा डिविजन का कमांडर और इंचार्ज
संगठन के हमलों की रणनीति, भर्ती और उगाही का नियंत्रण
बस्तर क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क का प्रमुख चेहरा
सरेंडर से माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका

चैतु के साथ 10 अन्य नक्सली कैडर ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को महत्वपूर्ण बढ़त मिली है। पुलिस का कहना है कि यह कदम क्षेत्र में विकास कार्यों, जनता के सहयोग और लगातार दबाव का परिणाम है।

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंड़ा और एक्ट्रेस रश्मिका