मथुरा: सुप्रीम कोर्ट की वकील नाज़िया इलाही का बड़ा बयान, सनातन रक्षा के लिए संतों से आगे आने की अपील

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mathura: Supreme Court lawyer Nazia Elahi makes a major statement, appealing to saints to come forward to protect Sanatan Dharma.

रिपोर्ट- खन्ना सैनी

मथुरा: सुप्रीम कोर्ट की वकील नाज़िया इलाही बुधवार को मथुरा पहुँचीं, जहाँ उन्होंने धर्म रक्षा संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान नाज़िया इलाही ने कई बड़े और विवादित बयान दिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सनातन “धर्म को बचाने की जिम्मेदारी अब संत समाज को अपने हाथों में लेनी होगी. वकील नाज़िया इलाही ने साधु-संतों से सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक करने का समय आ गया है और अब संतों को नेतृत्व संभालना होगा।

गौ रक्षक की गिरफ्तारी पर दुख व्यक्त

कार्यक्रम के दौरान नाज़िया इलाही ने हाल ही में गिरफ्तार किए गए गौ रक्षक के मामले पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि जो धर्म की रक्षा कर रहा है, उसे अपराधी बनाना चिंता का विषय है।

कुरान की आयतों और नमाज पर विवादित बयान

भाषण के दौरान नाज़िया इलाही ने कुरान की कुछ आयतों को “हिंदू विरोधी” बताया। उन्होंने दावा किया कि पाँच वक्त की नमाज में से एक नमाज ऐसी है, जिसमें काफिरों के खात्मे की दुआ मांगी जाती है, जिसे उन्होंने “जिहादी मानसिकता” का उदाहरण बताया।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा:
“कब तक सोता रहेगा हिंदू?”
“मैं हिंदू नहीं, लेकिन सनातनी हूँ”

अपने संबोधन में नाज़िया इलाही ने धर्म को लेकर अपना पक्ष भी रखा। उन्होंने कहा कि “मैं हिंदू नहीं, लेकिन सनातनी नाज़िया इलाही हूँ। मैं हिंदू नहीं मगर मैं पूजा करती हूँ। उन्होंने दावा किया कि मुगल शासकों ने जहां-जहां मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई हैं, वह सभी स्थल वापस मिलने चाहिए। “केवल कृष्ण जन्मस्थान ही नहीं, हमको हर वह मंदिर चाहिए जिसे तोड़कर मस्जिद बनाई गई।