मगरलोड ब्रेकिंग: 9 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Magarlod Breaking: Attempt to rape a 9-year-old innocent girl, 58-year-old accused arrested

रिपोर्ट- किशन लाल

मगरलोड: अंचल के मगरलोड नगर पंचायत से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 9 साल की एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 58 वर्षीय अधेड़ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना नगर पंचायत मगरलोड की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित मासूम बच्ची रोज की तरह घटना वाले दिन भी आरोपी के घर फूल तोड़ने गई थी। इसी दौरान, आरोपी रामाकांत पटेल ने घर को सूना देखकर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

स्वास्थ्य केंद्र का कर्मचारी है आरोपी

आरोपी की पहचान रामाकांत पटेल के रूप में हुई है, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मगरलोड में ड्रेसर के पद पर कार्यरत था। यह बात क्षेत्र में और भी ज्यादा आक्रोश पैदा कर रही है कि एक जिम्मेदार पद पर कार्यरत व्यक्ति ने ऐसी घिनौनी हरकत को अंजाम देने की कोशिश की।

परिजनों ने दर्ज कराई FIR

किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद, पीड़ित मासूम ने अपने घर पहुंचकर पूरी आपबीती परिजनों को बताई। घटना सुनकर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। इसके बाद, आक्रोशित परिजन मगरलोड थाना पहुँचे और तत्काल आरोपी रामाकांत पटेल के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, कड़ी कार्रवाई की मांग

थाने में शिकायत दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई करते हुए 58 वर्षीय आरोपी रामाकांत पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद, मगरलोड नगर में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़