नेपानगर-सीवल मार्ग पर अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: करण इंगले

नेपानगर: थानांतर्गत नेपानगर-सीवल मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव को देखकर ग्रामीण तुरंत हरकत में आए और इसकी सूचना नेपानगर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के पास ही एक क्षतिग्रस्त अवस्था में दोपहिया वाहन भी मिला, जिसके आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि संभवत: व्यक्ति किसी सड़क हादसे का शिकार हुआ होगा।

फिलहाल मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना या किसी अन्य कारण की पुष्टि के लिए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात किसी अनहोनी की आवाज उन्होंने नहीं सुनी, इसलिए घटना कब हुई यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल लोकेशन जैसी संभावनाओं की भी जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में