रायपुर: इंद्रप्रस्थ सोसाइटी में बड़ा हादसा, पांचवीं मंज़िल से गिरी लिफ्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
रायपुर: इंद्रप्रस्थ सोसाइटी में बड़ा हादसा, पांचवीं मंज़िल से गिरी लिफ्ट

Reporter: Pravins Manhar, Edit By: Mohit Jain

रायरायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2 के जी ब्लॉक में आज बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोसाइटी की लिफ्ट अचानक बेकाबू होकर पांचवीं मंज़िल से नीचे गिर गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लिफ्ट का दरवाज़ा खुलते ही अचानक नीचे गिरते हुए देखा गया।

महिलाएँ भीतर जाने ही वाली थीं
हादसे के समय कुछ महिलाएँ लिफ्ट में प्रवेश करने के लिए दरवाज़ा खोल ही रही थीं। ठीक उसी दौरान लिफ्ट अचानक नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि महिलाएँ अभी लिफ्ट के अंदर नहीं उतरी थीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

दरवाज़ा खुलते ही लिफ्ट हुई बेकाबू
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लिफ्ट का दरवाज़ा जैसे ही खोला गया, लिफ्ट अचानक अनियंत्रित होकर तेज़ी से नीचे जा गिरी। सोसाइटी निवासियों में इस घटना को लेकर भारी दहशत है।

स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लिफ्ट के नियमित मेंटेनेंस, सुरक्षा व्यवस्था और सोसाइटी प्रबंधन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि समय-समय पर लिफ्ट की जांच नहीं होने से ऐसे हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है।

पुलिस को नहीं मिली आधिकारिक शिकायत
डीडी नगर थाना क्षेत्र की पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे थे, लेकिन इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

राहत की बात: कोई घायल नहीं
हादसे में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोसाइटी प्रबंधन पर सुरक्षा लापरवाही के आरोप गंभीर रूप से उठ खड़े हुए हैं।

Saharanpur Rally: सहारनपुर में ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, मस्जिदों, शिक्षा और वक्फ मुद्दे उठाए

Saharanpur Rally एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सहारनपुर में आयोजित एक जनसभा

Cow Shelter Dabra: डबरा गौशाला को मिला समाजसेवियों का सहारा, चिंटू तोमर की पहल से सुधरी व्यवस्थाएं

संवाददाता: संतोष सरावगी Cow Shelter Dabra डबरा स्थित गौशाला की बदहाल व्यवस्थाओं

CG TOP 10: विधानसभा में सरकार की जीत से लेकर EOW की बड़ी कार्रवाई तक

1. CG TOP 10: अविश्वास प्रस्ताव पर साय सरकार की बड़ी जीत

Chanakya Niti : जीवन में कभी खुश नहीं रह पाते ये 3 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य ने बताई इसकी वजह

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal : राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर व्यक्ति

HanumanGarhi Controversy : हनुमानगढ़ी में नहीं पढ़ी गई नमाज, सीएम के बयान पर बृजभूषण ने जताया ऐतराज

रिपोर्ट- महेश नौटियाल अयोध्या की हनुमानगढ़ी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के

Madhya Pradesh Education News: CM राइज स्कूल की बदहाल तस्वीर, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे

संवाददाता: संतोष सरावगी Madhya Pradesh Education News शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और