अंतर्राष्ट्रीय पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम तैयार, 30 नवंबर को दुबई रवाना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली। दुबई में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 के लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार है। 02 से 13 दिसंबर तक दुबई टेनिस स्टेडियम में आयोजित होने वाली इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में 194 देशों के मुक्केबाज़ हिस्सा लेंगे। भारत के 13 शीर्ष मुक्केबाज़ अपने-अपने वज़न वर्गों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय दल का 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल—जिसमें खिलाड़ी, कोच, मैनेजर, रैफरी और जज शामिल हैं—30 नवंबर को दुबई के लिए रवाना होगा।

तैयारियाँ अंतिम चरण में

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने सभी तैयारियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार पूरा कर लिया है। टीम चयन, प्रशिक्षण शिविर, तकनीकी तैयारियाँ और स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञों की सहायता सहित व्यापक व्यवस्था की गई है ताकि खिलाड़ियों को सर्वोत्तम माहौल मिल सके।

फेडरेशन अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र का बयान

IABF के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि यह चैंपियनशिप भारतीय बॉक्सिंग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा— “हमारी टीम अनुशासन, मेहनत और संकल्प के साथ तैयार हुई है। हमें पूरा भरोसा है कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का परचम ऊँचा करेंगे। फेडरेशन उनकी हर जरूरत का ध्यान रख रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि 194 देशों के श्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा भारतीय मुक्केबाज़ों के अनुभव और आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी।

भारत से पदकों की बड़ी उम्मीद

हाल के वर्षों में भारतीय मुक्केबाज़ों के लगातार बेहतर प्रदर्शन ने विश्व बॉक्सिंग सर्कल में भारत की पहचान और मजबूत की है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भारत कई वज़न वर्गों में पदक दावेदार है।भारतीय टीम के दुबई पहुँचते ही अभ्यास सत्र और तकनीकी मीटिंग शुरू हो जाएंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 02 दिसंबर को होगा और इसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध