आज का राशिफल : 24 नवंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल : 24 नवंबर 2025

मेष राशि

आज आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे मन में तनाव बढ़ सकता है। व्यवसाय में अचानक लाभ मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर सावधान रहें। नौकरीपेशा लोग अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अजनबी की बातों पर भरोसा न करें। परिवार में प्रेम बना रहेगा। माताजी की सेहत कमजोर हो सकती है, जिससे भागदौड़ बढ़ेगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृष राशि

आज वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ देंगे। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में किसी मामले को आपसी चर्चा से सुलझाएंगे। संतान की नौकरी संबंधी समस्या दूर होने की संभावना है। किसी सहयोगी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े पद के न मिलने से निराशा हो सकती है।

मिथुन राशि

व्यापार में लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। सामाजिक कार्यों से जुड़ी जानकारी आपको मिल सकती है। विरोधी कोई चाल चल सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। कोई पुराना लेनदेन पूर्ण होगा। व्यापारिक कारणों से बाहर जाने की संभावना है।

कर्क राशि

आज व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। संतान के विवाह में आ रही परेशानी दूर हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण समाचार मिलेंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। कोई पुराना भुगतान मिल सकता है। व्यवसाय संबंधी यात्रा संभव है।

सिंह राशि

आज सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में किसी विवाह संबंधी रुकावट दूर होगी। अपनी गोपनीय बातें किसी से साझा न करें। नए संपर्क लाभ देंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात के योग हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश करें। उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि

आज का दिन उत्तम फल देने वाला है। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ के संकेत हैं। परिवार के किसी सदस्य से किया वादा पूरा करने का प्रयास करें। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के लिए उपहार ला सकते हैं। वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखें।

तुला राशि

आज नई नौकरी प्राप्त होने की संभावना है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। क्रोध से बचें, अन्यथा परिवार में तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। नए कार्य करने के प्रयास सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि

खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। आप दूसरों का भला सोचेंगे, पर लोग इसे गलत समझ सकते हैं। संतान के प्रति जिम्मेदारी निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलेगा। किसी बात पर माताजी नाराज हो सकती हैं।

धनु राशि

दिन मिश्रित फल देने वाला है। आसपास रहने वाले शत्रुओं को पहचानें। घर में किसी नये मेहमान का आगमन संभव है। आर्थिक निर्णयों पर पछतावा हो सकता है। ससुराल पक्ष से मुलाकात के योग हैं। निवेश लंबे समय के लिए फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि

आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार की तलाश पूरी हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी समस्या का समाधान होगा। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूर्ण होगा। संतान पढ़ाई के लिए बाहर जा सकती है। भाग्य मजबूत रहेगा।

कुंभ राशि

अचानक लाभ मिलने से खुशी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति और पदोन्नति के योग हैं। अपने पद का दुरुपयोग न करें। गलत तरीके से धन कमाने से दूरी रखें। विरोधियों को पहचानें। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, ताकि अनावश्यक खर्च नियंत्रित रहे।

मीन राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। विवादों से दूर रहें। पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाए रखें। किसी बात पर बहस से बचें। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। कुछ नया करने की इच्छा होगी। मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के