धमतरी में EOW-ACB की छापेमारी से हड़कंप, भूपेश बघेल बोले, लोगों को डरा-धमका रही सरकार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
EOW-ACB raid in Dhamtari creates stir, Bhupesh Baghel says government is intimidating people

रिपोर्ट- वैभव चौधरी

धमतरी में रविवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की संयुक्त कार्रवाई से शहर में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम ने महालक्ष्मी ग्रीन्स कॉलोनी स्थित रियल एस्टेट कारोबारी केतन दोषी के घर पर छापा मारा, जो पूर्व विधायक जया बेन दोषी के पोते हैं। करीब 10 सदस्यीय टीम घंटों तक घर के अंदर जांच-पड़ताल व पूछताछ करती रही। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई डीएमएफ घोटाले से जुड़े मामले में की गई है। टीम के पहुंचते ही इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

भूपेश बघेल का आरोप, ‘ये जांच नहीं, वसूली अभियान है’

धमतरी में मितानिन सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छापेमारी को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “EOW और ACB का काम अब जांच नहीं, लोगों को डरा-धमकाकर वसूली करना हो गया है। भाजपा नेताओं के घर ये कभी नहीं जाते। किससे वसूली करनी है, यह तय करके उसी के घर पहुंच रहे हैं।” पूर्व सीएम ने आगे कहा कि राज्य में इन एजेंसियों के जरिए फर्जी तरीके से लोगों को फंसाने की कोशिशें की जा रही हैं।

SIR और धान खरीदी पोर्टल पर भी उठाए सवाल

बघेल ने सरकार द्वारा लागू किए गए SIR सिस्टम और धान खरीदी पोर्टल के बार-बार डाउन होने को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इससे किसानों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को डराने-धमकाने और पैसा वसूली का अभियान चल रहा है… भाजपा नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं होती… चुन-चुनकर लोगों को टारगेट किया जा रहा है।”

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और