,

एक और सोनम: शादी के सिर्फ 7 दिन बाद ही नवविवाहित ने पति का कर दिया काम तमाम, आखिर किस सनक में कर ली जिंदगी बर्बाद..

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय

बस्ती : जिले में एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में हुए नीले ड्रम सोनम रघुवंशी कांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक पत्नी द्वारा रची गई अपने ही पति की हत्या की साजिश ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर इस हाई-प्रोफाइल हत्या कांड का पर्दाफाश किया।

मामला परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव का

जांच में पुलिस ने पाया कि मृतक अनीस की हत्या उसकी पत्नी रुकसाना और उसके प्रेमी रिंकू कन्नौजिया ने मिलकर की। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम–प्रसंग चल रहा था। रुकसाना, रिंकू से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार ने 13 नवंबर को उसकी शादी अनीस से करा दी।

शादी के सिर्फ 7 दिन बाद हुई हत्या

शादी के महज़ एक हफ्ते बाद ही, 20 नवंबर की रात, दोनों आरोपियों ने अनीस की हत्या की योजना को अंजाम दिया।
जांच में सामने आया कि शादी के बाद भी रुकसाना और रिंकू लगातार संपर्क में थे।

  • ऐसे रची गई हत्या की पूरी साजिश
  • रुकसाना ने पहले से ही रिंकू को अपने ससुराल आने की सूचना दी थी।
  • हत्या वाली रात रिंकू घर पहुंचा और रास्ता पूछने का बहाना बनाकर अंदर गया।
  • इसी दौरान उसने अनीस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
  • इस पूरे प्लान में एक बाल अपचारी की भी भूमिका सामने आई है, जिसे हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने किए बड़े खुलासे

  • SP अभिनंदन ने बताया:
  • रिंकू कन्नौजिया गिरफ्तार
  • रुकसाना गिरफ्तार
  • बाल अपचारी पकड़ा गया
  • रिंकू के पास से अवैध असलहा भी बरामद
  • हत्या को पूरी तरह पूर्व नियोजित अपराध बताया

मृतक के परिवार में मातम

अनीस के पिता ने कहा कि उनका बेटा बिल्कुल निर्दोष था और उसे साजिश के तहत मौत के घाट उतार दिया गया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 4 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Kasrawad News: जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव विजयी, 4075 वोटों से दर्ज की जीत

Kasrawad News: खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक…

Banda News: सरपंच उपचुनाव में पूजा अहिरवार की जीत, नरेश आठिया को 303 वोटों से हराया

Banda News: मध्य प्रदेश के बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडराना में…