,

श्मशान में अनोखा दृश्य: एक साथ दिखेंगे ‘बाबा शिव, शव और शरीर’

sehore-mandi-shmashan-mein-bhole-baba-ki-bhavya-pratima-ka-anavaran

श्मशान: आत्मा–परमात्मा का मिलन

रिपोर्ट- प्रेम राय

सीहोर: मंडी श्मशान घाट में अब एक अनोखा और आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिलेगा। जहां एक ही स्थान पर बाबा शिव, शव और शरीर एक साथ दिखाई देंगे। मान्यता है कि श्मशान वह स्थान है, जहां मानव शरीर का अंतिम सत्य और आत्मा का परमात्मा से मिलन होता है। इसी आत्मकल्याण की भावना को साकार करने के उद्देश्य से श्मशान परिसर में भगवान शिव शंकर की आसमानी रंग की, त्रिशूल–चंद्रमा–शेषनाग धारी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।

यह अनावरण शहर के वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंडी श्मशान समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, पत्रकारगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्रतिमा के सामने सभी ने विधिवत पूजा-अर्चना की और आत्म कल्याण तथा शांति की प्रार्थना की। माना जा रहा है कि यह नई प्रतिमा श्मशान आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को जीवन और मृत्यु के वास्तविक स्वरूप का संदेश देगी।

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…