,

अजयगढ़: बुंदेलखंड में अब भी ज़िंदा है पुरानी स्वागत परंपरा, खोरा गांव में अनोखा नजारा

#TraditionalWelcome

रिपोर्ट- राजा

अजयगढ़: बुंदेलखंड की धरती अपनी परंपराओं और संस्कृति के लिए जानी जाती है। आधुनिकता के दौर में जहां नए जमाने का शोरगुल और डीजे का चलन बढ़ गया है, वहीं बुंदेलखंड के गांव आज भी अपनी विरासत को संजोए हुए हैं। यहां अतिथि या जनप्रतिनिधि का स्वागत आज भी पुराने रीति-रिवाजों और मन को छू लेने वाली परंपराओं के साथ किया जाता है।

अजयगढ़ क्षेत्र के खोरा गांव में ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। महाविद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत बिल्कुल उसी तरह किया, जैसे पुराने ज़माने में किया जाता था।

गांव में स्वागत के दौरान न कोई डीजे था, न तेज आवाज वाला आधुनिक सिस्टम।
यहां अतिथियों का स्वागत घोड़े की साज, पुरानी बजती शहनाई, ढोलक, तबला और हारमोनियम की मधुर धुनों से किया गया। यह नजारा न सिर्फ परंपरा की झलक दिखाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि बुंदेलखंड के गांव आज भी अपनी सांस्कृतिक पहचान को गहराई से संजोए हुए हैं।

खोरा गांव के इस आयोजन ने एक बार फिर यह एहसास दिलाया कि आधुनिकता के बावजूद बुंदेलखंड की मिट्टी में रचा-बसा संस्कृति का रंग आज भी फीका नहीं पड़ा है।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…