,

आगरा में AI फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
आगरा में AI फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आगरा के कमलानगर इलाके में पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित कुमार और प्रशांत मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर युवती को अश्लील मैसेज भेजे और पैसे की मांग की। पैसे न देने पर उन्होंने AI से तैयार की गई अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

सख्त कार्रवाई के बाद गिरफ्तारी
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की। 13 नवंबर को आरोपियों ने युवती के घर और आसपास लिफाफे डाले थे, जिनमें AI जनित अश्लील सामग्री थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर दोनों को बल्केश्वर के पास स्कूटी पर देखा गया और कमलानगर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

बरामद सामग्री और कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों के पास दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद हुई। उनके खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा, उपनिरीक्षक अरविंद आर्य, उपनिरीक्षक हरिओम, कांस्टेबल अमरजीत और रौनक अली शामिल थे।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और