,

गोरखपुर में 4 मंजिला होटल में भीषण आग: एक युवक की मौत, सबकुछ जलकर राख

- Advertisement -
Ad imageAd image
गोरखपुर में 4 मंजिला होटल में भीषण आग: एक युवक की मौत, सबकुछ जलकर राख

Reporter: Arun Kumar, Edit By: Mohit Jain

गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके में रविवार सुबह एक चार मंजिला होटल में भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग पूरी इमारत में फैल गई और बिल्डिंग आग के गोले में बदल गई। लपटें उठती देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

बाथरूम में छिपा युवक जिंदा नहीं बच पाया
इमारत के अंदर उस समय दो लोग मौजूद थे। घना धुआं फैलने पर एक व्यक्ति बाहर भाग आया, लेकिन दूसरा घबराकर बाथरूम में छिप गया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और अंदर जाकर खोज की तो पहली मंजिल के बाथरूम में हाउसकीपिंग स्टाफ पुरुषोत्तम (55) का शव मिला। वह गोंडा का रहने वाला था।

तीन घंटे बाद आग काबू में, लेकिन सबकुछ खाक
फायर टीम ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक पूरी इमारत जलकर खंडहर बन चुकी थी। होटल के ग्राउंड फ्लोर की मिठाई की दुकान, पहली मंजिल का रेस्टोरेंट, दूसरी मंजिल के कमरे और बैंक्वेट हॉल सभी जलकर राख हो गए।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
फायर ब्रिगेड इंचार्ज शांतनू कुमार यादव के अनुसार शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है। होटल के मालिक मनोज शाही शहर के बड़े कैटर्स में गिने जाते हैं और यह होटल बीते चार सालों से चल रहा था। इसके पास GD गोयनका स्कूल, बौद्ध संग्रहालय और पास में ही बड़ी आबादी वाला जेमिनी गार्डेनिया अपार्टमेंट मौजूद है।

लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी
सुबह 5 बजे बिल्डिंग से निकलती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर लोग बालकनी में आ गए और मॉर्निंग वॉक करने वाले भी रुक गए। सुबह 5:16 बजे फायर स्टेशन को सूचना मिली और टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गईं। आग पर काबू पाने तक होटल की पूरी संरचना नष्ट हो चुकी थी।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और