,

शुभमन गिल कोलकाता के अस्पताल में भर्ती, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने पर संदेह

कोलकाता में शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने पर संदेह

भारतीय कप्तान शुभमन गिल को शनिवार शाम को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले टेस्ट के दौरान उन्होंने गर्दन में ऐंठन की वजह से अपनी पारी बीच में छोड़ दी थी और फिर बल्लेबाजी के लिए मैदान में नहीं उतरे।

पारी बीच में छोड़ी, 4 रन ही बना सके

शनिवार को गिल बल्लेबाजी करने उतरे थे। 35वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद मैदान में आए और साइमन हार्मर की गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। लेकिन तीसरे गेंद पर स्वीप खेलने के प्रयास में गर्दन में ऐंठन हुई और उन्होंने मैदान से बाहर जाकर फिजियो की मदद ली। गिल इस दौरान महज 4 रन ही बना सके।

मेडिकल टीम की निगरानी में

शुभमन को स्टेडियम से निजी अस्पताल में स्कैन के लिए ले जाया गया। उन्हें गर्दन में ब्रेस पहने देखा गया। BCCI ने बताया कि गिल की गर्दन में ऐंठन है और उनकी मेडिकल टीम उन्हें लगातार मॉनिटर कर रही है। उनके खेलने का अंतिम फैसला रविवार को मेडिकल अपडेट के बाद लिया जाएगा।

कोच का बयान

भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि गिल बहुत फिट खिलाड़ी हैं और अपना ख्याल अच्छे से रखते हैं। उन्होंने इस चोट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि टीम को आज गिल के साथ एक और साझेदारी की जरूरत थी।

MP: Top 10

MP: 1. MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड…

MP: Top 10

MP: 1. MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री…

Chanakya Neeti: 5 बातें जो हर बिजनेसमैन को बना सकती हैं सफल, कारोबार में इन गलतियों से बचना जरूरी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…