,

महाराष्ट्र में मतदान आज, मुंबई में फिल्मी सितारों ने डाला वोट

Voting in Maharashtra today, film stars cast their votes in Mumbai

महाराष्ट्र में 288 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गया है। 288 सीटों पर 4,140 उम्मीदवार मैदान में उतरे है। इन उम्मीदवारों में 2,086 निर्दलीय है। वहीं 150 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में बागी उम्मीदवार मैदान में है। ये बागी उम्मीदवार महायुक्ति और एमवीए के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। बता दें कि महाराष्ट्र में दिग्गज उम्मीदवारों की आज परीक्षा का दिन है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिदें, डीसीएम देवेेन्द्र फडणवीस, अजित पवार, नाना पटोले, पृथ्वीराज चव्हाण,
बाला साहेब थोरात, नसीम खान, आदित्य ठाकरे, अमित ठाकरे, नवाब मलिक और जीशान सिद्दकी जैसे बड़े नेता मैदान में है।

फिल्मी सितारों ने डाला वोट
मुंबई में सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई, जिसमें अलग-अलग बूथों पर फिल्मी सितारें वोट डालते हुए दिखे। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार ने सुबह 8 बजे ही वोट डाल दिया था। वहीं डायरेक्टर सुभाष घई ने भी मतदान किया, इस दौरान सुभाष घई ने वीडियो जारी कर मुम्बई की जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

11 बजे तक 18.14 प्रतिशत हुआ मतदान
महाराष्ट्र में 11 बजे तक 18.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। सीएम एकनाथ शिंदे ने परिवार के साथ मतदान किया। इसके साथ ही उद्वव ठाकरे ने भी अपना वोट डाला। वहीं बारामती में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी मतदान किया।

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…