,

बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर बड़वाह में भाजपा का जश्न, आतिशबाजी और विजय रैली निकाली

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: विशाल कुमरावत

बड़वाह। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली शानदार जीत के बाद शुक्रवार दोपहर बड़वाह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। परिणाम आते ही भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जय स्तंभ चौराहे से विजय रैली निकालकर खुशी का इजहार किया। रैली शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरते हुए आगे बढ़ी, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों की थाप पर नृत्य किया और भाजपा के झंडे लहराते हुए नारे लगाए।

नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि तेजस्वी के झूठे वादों को बिहार की जनता ने जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे अब गुंडाराज और लालू राज जैसे अंधे शासन को स्वीकार नहीं करेंगे। यह जीत जनता के विश्वास और विकास के समर्थन की जीत है।

भाजपा जिला महामंत्री महीम ठाकुर और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवादी राजनीति पर भरोसा जताया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत पर देशवासियों को बधाई दी।

भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार और बिहार की एनडीए सरकार मिलकर राज्य को विकास के नए आयामों तक पहुंचाएगी।

जश्न के दौरान पार्षद रजनी भंडारी, रोमेश विजयवर्गीय, सन्नी भाटिया, नवल सिंह पवार, गौतम खंडेलवाल, लक्की शाहू, चंद्रपाल सिंह तोमर, रवि एरन, सुरेश वाघे, गुरबीर सिंह भाटिया, निखलेश खंडेलवाल, अधिश सोनी, मिक्की चौहान, मोनू वर्मा, विजय वर्मा, बीटा भाटिया, अभिजीत उमड़ेकर, सन खंडेलवाल, संजय मुथा, संजय जैन, निर्मल दांगी, शिवा वर्मा, रवि वर्मा, आकाश दांगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से