,

दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन पर IMA की बड़ी कार्रवाई, आजीवन सदस्यता रद्द

- Advertisement -
Ad imageAd image
दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन पर IMA की बड़ी कार्रवाई, आजीवन सदस्यता रद्द

दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन के खिलाफ भारतीय चिकित्सा संघ ने कड़ा कदम उठाते हुए उनकी आजीवन सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। साथ ही उनका निष्कासन आदेश केंद्रीय कार्यालय को भी भेज दिया गया है।

ब्लास्ट के बाद कैसे आई चर्चा में डॉक्टर शाहीन

10 नवंबर की शाम दिल्ली के लाल किले के पास खड़ी एक कार में विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए। इस घटना से पहले फरीदाबाद में 2900 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री दो चरणों में बरामद की गई थी। पहले 300 किलो और उसके बाद 2563 किलो विस्फोटक मिला था।

यह बरामदगी पहले से गिरफ्तार मुजम्मिल नाम के व्यक्ति की निशानदेही पर हुई। उसके पास से एक स्विफ्ट कार भी मिली, जो डॉक्टर शाहीन के नाम पर पंजीकृत थी। इसके बाद पुलिस ने शाहीन को गिरफ्तार कर लिया। शाहीन मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं।

परिवार ने क्या कहा डॉक्टर शाहीन के बारे में

गिरफ्तारी के बाद शाहीन के परिवार ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। उनके पूर्व पति डॉक्टर जफर हयात ने बताया कि शाहीन ने कभी विवाहित जीवन में बुर्का नहीं पहना और वह बेहतर जीवन के लिए विदेश जाने की योजना बनाती थीं। वह अपने बच्चों की देखभाल करने वाली एक जिम्मेदार मां थीं।

शाहीन के भाई मोहम्मद शोएब ने कहा कि पिछले चार वर्षों से उनका अपनी बहन से कोई संपर्क नहीं था। वहीं, उनके पिता सैयद अहमद अंसारी ने बताया कि शाहीन की कथित संलिप्तता की खबर सुनकर वे स्तब्ध रह गए। उन्होंने बताया कि लगभग एक महीने पहले उनकी उससे आखिरी बार बात हुई थी।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और