,

तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर: महिला और युवक गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Upendra

धार: जिले के धरमपुरी–खलघाट मार्ग पर आज सुबह तेज रफ्तार ने एक बार फिर हादसे को जन्म दिया। एक यात्री बस ने सामने से आ रही बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों के पैरों में गहरी चोटें आई हैं, जबकि बस का पहिया बाइक के ऊपर से निकल जाने के कारण बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तुरंत धरमपुरी के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टर निलेश बघेल ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया।

वहीं, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस का पीछा किया और वाहन को पकड़कर थाने लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से