,

सुकमा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: पीडब्ल्यूडी ऑफिस का घेराव, प्रशासन पर भेदभाव का आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Congress staged a massive protest in Sukma: PWD office surrounded, administration accused of discrimination

रिपोर्ट- मनीष सिंह

सुकमा: जिला मुख्यालय सुकमा में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जिले में चल रहे विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं के नामों को नजरअंदाज किए जाने पर कड़ा विरोध जताया।

प्रदर्शन में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, चित्रकूट के पूर्व विधायक रामजन बेंजाम और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी मुख्य रूप से मौजूद रहे। नेताओं के नेतृत्व में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरत रहा है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह रवैया न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है बल्कि स्थानीय नेतृत्व का अपमान भी है।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचकर अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि भविष्य में जिले में होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान और सहभागिता दी जाए।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

“हम जनता के सम्मान और स्थानीय नेतृत्व की गरिमा के लिए सड़क पर उतरे हैं। यह आवाज अब दबने वाली नहीं,” — विक्रम मंडावी, विधायक बीजापुर

Panchkula Crane Accident : चौथी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय पलटी क्रेन

Reporter : कुलदीप सैनी Panchkula Crane Accident : पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में सफाई अभियान तेज

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार

Rudraprayag Tiranga Rally : रुद्रप्रयाग तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Reporter : सत्यपाल नेगी Rudraprayag Tiranga Rally : स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रप्रयाग

Madhupur Hospital: नवजात की मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Hospital मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एक नवजात की

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर