,

मणिपुर में जमकर हिंसा, सुरक्षाबलों की गोली से एक प्रदर्शनकारी की मौत

Manipur

मणिपुर में शनिवार रात भड़की हिंसा के बाद स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। जिरिबाम जिले में एक मैतेई प्रदर्शनकारी की पुलिस की गोली से मौत हो गई। राज्य में दो दिन के लिए स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। इस बीच, असम में एक महिला और बच्चे का शव मिला है। दोनों बॉडी कछार जिले में मिली हैं।

राज्य में दो दिन स्कूल बंद
गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को राज्य के सुरक्षा हालात का रिव्यू करेंगे। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) मणिपुर हिंसा से जुड़े 3 मामलों की जांच करेगी। मणिपुर में लोगों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और 13 विधायकों के घरों पर हमला किया था। आगजनी भी की गई थी। मणिपुर में 3 महिलाओं और 3 बच्चों के शव मिलने के बाद से प्रदर्शन जारी है।
हिंसा को देखते हुए इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट में कर्फ्यू लगाया गया है। 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद है। CRPF प्रमुख अनीश दयाल को हालात का जायजा लेने के लिए भेजा गया है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…