,

भिण्ड में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का हमला: खाद घोटाले और अवैध रेत खनन पर जिला प्रशासन को चेतावनी

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: गिर्राज बौहरे

भिण्ड: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिले में अराजकता का माहौल बन चुका है और प्रशासन किसानों के अधिकारों की अनदेखी कर रहा है। डॉ. सिंह ने लहार और दबोह क्षेत्र में किसानों से खाद की ब्लैकमेलिंग करने वालों पर अब तक कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि प्रशासन कार्रवाई के बजाय सिर्फ जांच का दिखावा कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अवैध रेत उत्खनन को लेकर खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लगाए, यह दावा करते हुए कि लहार क्षेत्र में कई स्थानों पर खुलेआम रेत निकासी हो रही है।

डॉ. गोविंद सिंह ने जिला प्रशासन को एक माह का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन और व्यापक आंदोलन शुरू करेगी।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से