,

उज्जैन में साइबर ठगी का प्रयास: एसपी प्रदीप शर्मा के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को फंसाने की कोशिश

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

उज्जैन: साइबर अपराधियों ने पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी करने की कोशिश की। आरोपियों ने इस फर्जी अकाउंट से टीवी, सोफा सेट और अन्य फर्नीचर सस्ते दामों में बेचने की पोस्ट डाली। इतना ही नहीं, उन्होंने एसपी की तस्वीर वाला व्हाट्सऐप नंबर बनाकर कई लोगों को संदेश भेजे और 75 हजार रुपये में घरेलू सामान बेचने का झांसा दिया। संदेशों में लिखा गया था कि “सीआरपीएफ में तैनात एक दोस्त का ट्रांसफर हो गया है, इसलिए उसका सामान बेच रहा हूं।”

जांच में सामने आया कि यह फर्जी अकाउंट 10 अक्टूबर को बनाया गया था, जिसके जरिए उज्जैन के कई नागरिकों को फेसबुक और व्हाट्सऐप पर संदेश भेजे गए। ठगों ने मोबाइल नंबर 9694004808 का इस्तेमाल किया, जो संतोष कुमार के नाम पर पंजीकृत बताया जा रहा है। इस नंबर से सचिन नामदेव, गोपाल परमार, अंकित गौर, मनीषा शर्मा सहित दर्जनभर लोगों से संपर्क किया गया।

हालांकि सभी लोगों ने समझदारी दिखाते हुए ठगों की बातों में आने से इनकार किया और किसी ने भी पैसा नहीं भेजा। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी प्रदीप शर्मा ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि “मेरे नाम से सोशल मीडिया पर बनाए गए किसी भी अकाउंट या नंबर पर भरोसा न करें। कोई भी व्यक्ति अगर लालच देकर ठगी की कोशिश करे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।”

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से