,

IND vs SA: शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, तोड़ सकते हैं रिकी पोंटिंग का 19 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs SA: शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, तोड़ सकते हैं रिकी पोंटिंग का 19 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से शुरू होने जा रही है। पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी होंगी।

गिल के पास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका


शुभमन गिल के पास अब मौका है कि वे रिकी पोंटिंग के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दें। टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान एक साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल पोंटिंग के नाम है, जिन्होंने साल 2006 में 7 शतक लगाए थे।

गिल अब तक साल 2025 में 7 टेस्ट मैचों की 13 पारियों में 5 शतक लगा चुके हैं। यदि वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली चार पारियों में तीन शतक और लगाते हैं, तो वे पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वहीं अगर गिल सिर्फ एक और शतक बनाते हैं, तो वे विराट कोहली का भारतीय कप्तानों वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ देंगे। कोहली ने साल 2017 और 2018 में बतौर कप्तान 5-5 शतकीय पारियां खेली थीं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गिल का रिकॉर्ड


साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल का रिकॉर्ड अभी तक खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक अफ्रीकी टीम के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने सिर्फ 74 रन बनाए हैं और उनका औसत 18.50 रहा है। ये दोनों मुकाबले 2023 के अंत में साउथ अफ्रीका दौरे पर खेले गए थे।

हालांकि 2025 में गिल ने जबरदस्त फॉर्म दिखाया है। इस साल उन्होंने 78.83 के औसत से 946 रन बनाए हैं और अब उनका लक्ष्य है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह सीरीज शानदार तरीके से खत्म करें।

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…