,

घाटशिला उपचुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, वोटिंग 73.88% रही

- Advertisement -
Ad imageAd image
घाटशिला उपचुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, वोटिंग 73.88% रही

Reporter: Himanshu, Edit By: Mohit Jain

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि 45–घाटशिला विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गया है। उपचुनाव में 300 मतदान केंद्रों पर समय पर मतदान पूरा हो चुका है और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

एमसीसी उल्लंघन के मामले दर्ज
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान के दौरान केवल चार मामले एमसीसी वायलेशन के कारण दर्ज किए गए हैं। इनमें से दो मामले पहले ही फाइल किए गए थे और आज दो नई एफआईआर दर्ज की गईं। पहला मामला सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से वोट की गोपनीयता का उल्लंघन और दूसरा कुछ पैसों के साथ मतदान केंद्र पर घूमने को लेकर है।

तीन पोलिंग स्टेशन कल सुबह लौटेंगे
के. रवि कुमार ने बताया कि केवल तीन पोलिंग स्टेशन जो इंटीरियर इलाके में हैं, कल सुबह पोलिंग पार्टी वापस आएगी। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग से पूर्व अनुमति ली गई है और सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

वोटिंग प्रतिशत और मतगणना की तारीख
उपराह्न 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 73.88% रहा। क्लोजअप पोल और स्क्रूटनी के बाद अंतिम डेटा अद्यतन किया जाएगा। मतगणना 14 नवंबर को निर्धारित है।

मुख्य अधिकारी उपस्थित
इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: 1. सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की विशेष आराधना सावन

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. दुर्ग के स्पा सेंटर में

MP: Top 10

MP: 1. सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की विशेष आराधना सावन

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति