आज का राशिफल: 12 नवंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल: 12 नवंबर 2025

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में लाभ और आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

वृष राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस से बचें। मन एकाग्र न होने से काम में लापरवाही संभव है। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अधिक खर्च करने से आर्थिक परेशानी हो सकती है। नौकरी करने वालों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

मिथुन राशि
आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने वाला रहेगा। किसी अधूरी इच्छा की पूर्ति संभव है। मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए विशेषज्ञ की राय लें। प्रेम जीवन में हल्की तकरार संभव है, पर आपसी समझ से स्थिति सामान्य हो जाएगी।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। खर्च अधिक होने से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। मन में चल रहा संशय दूर होगा। परिवार में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। एक साथ कई जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिनसे निपटने में धैर्य की आवश्यकता होगी।

सिंह राशि
आज का दिन रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए शुभ रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन संभव है। प्रेम प्रस्ताव देने के लिए समय अनुकूल है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। नए कार्यों को लेकर उत्साह बढ़ेगा। आप परिवार के बड़ों की बातों को महत्व देंगे, जिससे संबंध मजबूत होंगे।

कन्या राशि
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से सम्मान प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य अंतिम क्षण में अटक सकता है, जिससे तनाव होगा। लेनदेन में लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। अनावश्यक खर्च से बचें। जीवनसाथी से बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातों को छिपाएं नहीं।

तुला राशि
आज का दिन व्यापार में उन्नति देने वाला रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुकी हुई डील पूरी होगी। नौकरी बदलने या नई नौकरी मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं का ध्यान रखेंगे। अनावश्यक विवादों से दूरी बनाकर रखें। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन कर्ज़ों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। काम पर विशेष ध्यान दें और वरिष्ठों की बातों पर विश्वास करें। लेनदेन के मामलों में सावधानी रखें, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। छोटी दूरी की यात्रा की संभावना है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और किसी से कठोर शब्दों में बात न करें।

धनु राशि
आज का दिन अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे मन अशांत हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। लंबे समय से रुका कार्य पूरा होने की संभावना है।

मकर राशि
आज का दिन विवेकपूर्ण निर्णय लेने का है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल हो सकती है। संतान की शिक्षा के लिए खर्च बढ़ेगा। आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में धन खर्च होगा।

कुंभ राशि
आज का दिन कुछ नया करने की प्रेरणा देगा। संतान के विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी सदस्य से उपहार प्राप्त होगा। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। व्यापार में नई डील फाइनल होगी। नौकरी बदलने की योजना पर विचार कर सकते हैं।

मीन राशि
आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कार्यस्थल पर कोई आपके खिलाफ साजिश कर सकता है। दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा और अंत में दिन अनुकूल बनेगा।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर